फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tying the ribbon of hope, the resident doctor said - we want justice

Rohtak News: रिबन ऑफ होप बांधकर रेजिडेंट डाॅक्टर बोले- हमें न्याय चाहिएॉ

Wed, 21 Aug 2024 04:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Tying the ribbon of hope, the resident doctor said - we want justice
20सीटीके02- कोलकाता प्रकरण में जल्द न्याय की मांगों को लेकर ओपीडी में प्रदर्शन करते रेजिडेंट डॉ
रोहतक। कोलकाता प्रकरण को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों में रोष व्याप्त है। सभी सुरक्षा की मांग पर डटे हुए हैं। मंगलवार को पीजीआईएमएस की ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

आडीए (रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन) प्रधान डॉ. प्रज्वल रविंद्र ने सीनियर रजिडेंट डॉक्टर की ओर से बीडीएस की छात्रा के साथ किए अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना पर कड़े शब्दों में निंदा की। कहा, यह किसी को भी छुट नहीं है कि वह महिला चिकित्सक के साथ बुरा बर्ताव करे, चाहे वह किसी भी ऊंचे पद पर क्यों न हो। अब यह आंदोलन मांगें पूरे हुए बिना नहीं रुकेगा। यह डॉक्टरों के भविष्य का सवाल है। नए डॉक्टरों की जिंदगी खराब न हो, इसके लिए हमारी मांगों को पूरा करना जरूरी है। यह कोई जिद नहीं बल्कि आज की अहम जरूरत है। सुरक्षा के बिना डर के साये में काम करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को भी ओपीडी में प्रदर्शन किया, इसमें करीब 300 रेजिडेंट डॉक्टर और पीजी विद्यार्थी शामिल रहे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) के जिला प्रधान विश्वजीत राठी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोलकाता प्रकरण में जल्द न्याय मिले। यहां सभी को रिबन ऑफ होप (आस की डोर) दिया गया। सभी ने हाथों पर इसे बांधा। इसके बाद सभी ने एक साथ ‘हमें चाहिए न्याय’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20सीटीके02- कोलकाता प्रकरण में जल्द न्याय की मांगों को लेकर ओपीडी में प्रदर्शन करते रेजिडेंट डॉ

20सीटीके02- कोलकाता प्रकरण में जल्द न्याय की मांगों को लेकर ओपीडी में प्रदर्शन करते रेजिडेंट डॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed