{"_id":"6307bd9fcc18e21b53682868","slug":"two-youths-roaming-around-in-the-pursuit-of-theft-arrested-five-incidents-revealed-rohtakcity-news-rtk656132913","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवक काबू, पांच वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवक काबू, पांच वारदात का खुलासा
विज्ञापन
चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार राकेश और मनोज। विज्ञप्ति
पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी करने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की पांच वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों से चार बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि गद्दी खेड़ी निवासी प्रमोद की शिकायत पर पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 18 अगस्त की रात में करीब 8 बजे डी-पार्क के पास प्रमोद बाइक में चाबी छोड़कर शोरूम में चला गया। किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। मामले की जांच एवीटी स्टाफ ने की। इसके तहत बुधवार को टीम ने छापा मारकर घिलौड निवासी राकेश उर्फ राके व कलानौर निवासी मनोज को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की फिराक में हुडा सिटी पार्क के पास घूम रहे थे। इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपियों ने चोरी की चार वारदात का खुलासा किया है।
इन वारदात का किया खुलासा
आरोपी राकेश उर्फ राके ने करीब एक महीने पहले सोनीपत जिले के कुंडली से बाइक चुराई।
आरोपी मनोज ने करीब दो साल पहले पीजीआईएमएस, तीन महीने पहले सांपला बाइक और 3 माह पहले कलानौर स्कूटी चोरी की।