फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths riding a motorcycle were attacked with jelly sticks, three youths arrested

Rohtak News: मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर जेली-डंडों से हमला, तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 05 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a motorcycle were attacked with jelly sticks, three youths arrested
कलानौर। कलानौर मोटरसाइकिल की एजेंसी पर काम करने वाले दो युवकों को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेली-डंडों से पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन को काबू कर अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव कबूलपुर निवासी अजय ने बताया कि वह कलानौर में एक निजी कंपनी के शोरूम पर काम करता है। वह अपने दोस्त प्रतीक गांव कबूलपुर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलानौर बाजार से सामान खरीद कर भिवानी चुंगी की तरफ अपने शोरूम पर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से किसी ने आवाज दी, परन्तु वह चलते रहे। उन्होंने गाली दी और बाइक रोकने को कहा। वह नहीं रुके और भिवानी चुंगी पर पहुंचे तो इन बाइक सवारों ने आगे बाइक रोक दी। इस पर दो लड़के बैठे थे, इनमें से एक ने हमारी बाइक की चाबी निकाल ली और मारपीट शुरू कर दी। इतने में पीछे से एक और स्कूटी पर दो लड़के और आए जेली-डंडे से हमला शुरू कर दिया। राहगीरों को देख वह वापस भागने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। यहां से उनको इलाज के लिए कलानौर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन



मौके पर पुलिस ने पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज निकाली। इसमें तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया है। न्यायपालिका द्वारा इनको रोहतक सुनारिया जेल में भेज दिया गया है। चौथे युवक की अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एएसआई सुभाष, चौकी प्रभारी कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed