फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths killed in pickup collision

पिकअप की टक्कर से दो युवको की मौत

Fri, 19 Feb 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in pickup collision
Two youths killed in pickup collision
भगवतीपुर से शहर की तरफ आ रहे बाइक सवार युवकों को पिकअप गाड़ी ने आगे से टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और तीसरे युवक को गंभीर चोट आई है। पिकअप चालक मौके से गाड़ी को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिरावड़ निवासी अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह नौ बजे भगवतीपुर गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था। चांदी गांव की तरफ से सौरभ व नवदीप बाइक पर आ रहे थे। कुछ समय बाद ही रोहतक की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी ने आगे से सीधी टक्कर बाइक में मारी जिसके कारण बाइक सवार नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई और सौरभ की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे युवक को गंभीर चोट लगी है, जिनका पीजीआई में इलाज चला हुआ है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed