फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths died at different places under suspicious circumstances

Rohtak News: संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत

Thu, 24 Apr 2025 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two youths died at different places under suspicious circumstances
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों ही युवकों की मौत नशे के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित गोशाला के पीछे एक मकान में फहीमुद्दीन (35) कबाड़ी का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी नजराना भी एक कंपनी में काम पर जाती हैं। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि उसने रात में फहीमुद्दीन ने शराब का अधिक सेवन कर लिया था और सुबह उठा तो फिर उसने नशा कर लिया। इससे वह काम पर भी नहीं गया था। नजराना सुबह अपने काम पर चली गई थी। शाम करीब 5 बजे जब वह घर पहुंची तो उनका पति चारपाई पर ही लेटा हुआ था। नजराना ने पति को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा तो उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर आए तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सामने आया कि प्रथम दृष्टया शराब के अधिक सेवन से उसकी मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन

पड़ोस की महिला पर पिटाई का लगाया आरोप



नजराना ने आरोप लगाया कि उनके पति फहीमुद्दीन की पड़ोस की एक महिला से कहासुनी हो गई थी। महिला ने उसके पति को घर पर आकर पीटा था, इसलिए अधिक पिटाई से भी उनके पति की मौत हो सकती है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला ने थप्पड़ मारे थे और इससे मौत होने का कम ही अंदेशा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्गी फार्म रोड पर मिला सांघी गांव के युवक का शव
दूसरी घटना पुरानी सब्जी मंडी थानाक्षेत्र के मुर्गी फार्म रोड पर हुई। वहां पर दोपहर बाद एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान सांघी गांव निवासी राहुल उर्फ सांगा (25) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि संदेह है कि राहुल भी नशा अधिक करता था और इसी वजह से उसकी मौत हो गई। दोनों घटना की जानकारी होने पर एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल करते हुए नमूने आदि लिए।

-------------
एक युवक अपने घर में तो दूसरा मुर्गी फार्म रोड पर मृत अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया उनकी मौत नशे के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed