{"_id":"6620068e7f2b2114d508cb65","slug":"two-youths-arrested-under-animal-cruelty-act-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-106853-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पशु क्रूरता अधिनियम में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पशु क्रूरता अधिनियम में दो युवक गिरफ्तार
Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
बादली। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दो युवाओं ने गाड़ी से गोबर गिरते हुए देखा तो गोतस्करी का शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकेबंदी शुरू कर दी है और गाड़ी चालक को रोक लिया। गाड़ी के अंदर 3 बैल बंधे हुए मिले जिनके लिए कोई चारे और खाने पीने की व्यवस्था नहीं थी। चालक की पहचान पहाडगंज दिल्ली निवासी विकाश और नबी करीब के तौर पर हुई। जिसने खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि दोनों से पशुओं के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पशुओं को कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन