फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two water coolers of Civil Hospital broken, dirt accumulated in the third one.

Rohtak News: नागरिक अस्पताल के दो वाटर कूलर खराब, तीसरे में गंदगी जमा

Tue, 28 May 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two water coolers of Civil Hospital broken, dirt accumulated in the third one.
रोहतक। नागरिक अस्पताल के छह में से दो वाटर कूलर खराब हैं। तीसरे वाटर कूलर से पानी तो आ रहा है, लेकिन वह साफ नहीं है। नल के पास गंदगी जमा है। इसके अलावा तीन और वाटर कूलर चालू हालत में हैं, लेकिन वह भी मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। अस्पताल में रोजाना करीब 3000 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं और इस प्रचंड गर्मी में पानी सबसे बड़ा सहारा होता है।
विज्ञापन

मंगलवार को नागरिक अस्पताल के प्रथम तल और इसके नीचे लगे वाटर कूलर की अमर उजाला टीम ने पड़ताल की। दो वाटर कूलर पूरी तरह से खराब मिले। पानी की सप्लाई भी वाटर कूलर में नहीं आ रही थी। देखकर लगा जैसे काफी समय से अस्पताल प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कुल छह वाटर कूलर, चार कर रहे काम
नागरिक अस्पताल में कुल छह वाटर कूलर लगे हैं, जिसमें से चार काम कर रहे हैं। ओपीडी के बाहर लगा एक वाटर कूलर गंदगी से भरा हुआ है। यहीं से मजबूरी में तीमारदार व मरीज बोतल में पानी भरकर पी रहे हैं। इस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र का कहना है कि अस्पताल में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। अगर कहीं गंदगी है उसकी सफाई तत्काल कराई जाएगी। मरीजों को भी अस्पताल परिसर को साफ बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed