{"_id":"68a0f251c9c7c69dae05c34d","slug":"two-wanted-youths-arrested-from-maharashtra-were-living-as-sweepers-and-carpenters-rohtak-news-c-17-roh1019-709354-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो इनामी युवक महाराष्ट्र से गिरफ्तार, सफाईकर्मी व कारपेंटर बनकर रह रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो इनामी युवक महाराष्ट्र से गिरफ्तार, सफाईकर्मी व कारपेंटर बनकर रह रहे थे
विज्ञापन
अदालत से भगोड़ा घोषित हो चुके रोहतक के बैंसी गांव के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। लाखन माजरा खंड के गांव बैंसी के दो युवकों को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश व आजाद को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था, महाराष्ट्र में सफाई कर्मचारी व कारपेंटर बनकर रह रहे थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से राजेश को रिमांड पर लिया गया है। आजाद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश ने बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की किस्त जमा न कराने पर बैंक की तरफ से 2019 में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। आरोपी गांव से फरार हो गया। उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया।
अब पुलिस को भनक लगी कि राजेश महाराष्ट्र के ठाणे में अपने साथी गांव के ही आजाद के साथ रह रहा है। आजाद के खिलाफ भी 2016 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन
लाखन माजरा थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने योजना के तहत दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी के मामले में राजेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं।