फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two village youth Mohit alias Maya and Akshay arrested in Ravindra murder case

Rohtak News: रवींद्र हत्याकांड में गांव के दो युवक मोहित उर्फ माया व अक्षय गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Two village youth Mohit alias Maya and Akshay arrested in Ravindra murder case
रोहतक। पुलिस ने सुनारिया के रवींद्र हत्याकांड में गांव के दो युवकों मोहित उर्फ माया व अक्षय को गिरफ्तार किया है। सीआईए द्वितीय ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय प्रभारी आजाद नैन ने बताया कि 22 मार्च को सूचना मिली कि सुनारिया गांव निवासी रवींद्र की गोली मारकर हत्या की गई है। शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि रविन्द्र उर्फ बिन्द्र खेतीबाडी का काम करता है। रविन्द्र पर हत्या, हत्या का प्रयास के मामले दर्ज है। वारदात के दिन करीब डेढ़ बजे घर पर खाना खाकर अपने घर से बाहर घूमने गया हुआ था। थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने बाहर आकर देखा तो रवींद्र लहूलुहान हालत में था। उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला कि पुरानी रंजिश के चलते रवींद्र की हत्या हुई है। कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने गांव सुनारिया कलां निवासी अक्षय व मोहित उर्फ माया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट के करीब पांच केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed