फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two student groups clashed at MDU, tension erupted outside the library.

Rohtak News: एमडीयू में भिड़े छात्रों के दो गुट, लाइब्रेरी के बाहर तनाव

Wed, 18 Feb 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two student groups clashed at MDU, tension erupted outside the library.
35 एमडीयू में लाइब्रेरी के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद मौके पर जुटी भीड़।
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लाइब्रेरी के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। एक छात्र का आरोप है कि एक कार को पीछे से आ रही दूसरी कार में सवार छात्र ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों छात्रों ने अपने दोस्तों को बुला लिया। कहासुनी के बाद छात्रों में मारपीट भी हो गई। दोनों तरफ से छात्रों के गुट एकत्रित हो गए। मारपीट में किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ समय बाद आपसी बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया और किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

-------------
बाहरी युवकों ने बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से पीएचडी छात्र को कुचलने का किया था प्रयास
एमडीयू में इस प्रकार की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं। इससे पहले भी कैंपस में छात्रों के बीच विवाद और हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एमडीयू में 16 दिसंबर 2025 को पार्किंग विवाद के बाद बाहरी युवकों ने बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से पीएचडी छात्र विक्की और अन्य को कुचलने का प्रयास किया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भारी आक्रोश फैल गया था। इसमें दो छात्र घायल हुए थे। इसके बाद छात्रों ने बचाव में गाड़ी पर पथराव किया था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी चालक देव और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से एमडीयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एमडीयू में छात्रों के दो गुटों के भिड़ने की सूचना अभी नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- रोशनलाल, पीजीआई थाना प्रभारी, रोहतक
----------

35 एमडीयू में लाइब्रेरी के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद मौके पर जुटी भीड़।

35 एमडीयू में लाइब्रेरी के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद मौके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed