फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two sides clashed inside the shop in Kila Road market

किला रोड बाजार में दुकान के अंदर दो पक्ष भिड़े

Fri, 13 May 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed inside the shop in Kila Road market
किला रोड बाजार में दुकान में हंगामे के दौरान टूटा शीशे का सेल्फ का शीशा जमीन पर पड़ा। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रेलवे रोड, गांधी कैंप के बाद अब ग्राहक व दुकानदार के बीच हुई कहासुनी के बाद किला रोड बाजार में विवाद हो गया। आरोप है कि एक दर्जन से ज्यादा युवक एक दुकान के अंदर घुसे और कर्मचारियों की वीडियोग्राफी की। इसके बाद एक कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आए अन्य से भी मारपीट की गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। किला रोड चौकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों में समझौता कराने की तैयारी है, इसके चलते अभी एफआईआर नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दुकानदार गौरव ने दी शिकायत में बताया कि उसकी किला रोड पर गारमेंट व जूते की दुकान है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे आधा दर्जन युवक दुकान के अंदर आए और झगड़ा शुरू कर दिया। पूरा घटनाक्रम दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। किला रोड चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि शिकायत लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष बोला, गलतफहमी से हुआ विवाद, आज फिर होगी बैठक
मामले को लेकर व्यापारी नेताओं ने दोनों पक्षों से बात की। किला रोड चौकी व चौकी से बाहर काफी देर तक बातचीत चली। आरोपी पक्ष की तरफ से लिखित में बताया गया कि गलतफहमी के चलते विवाद हुआ। इसके लिए उन्हें खेद है। पीड़ित पक्ष ने कहा कि जब तक मारपीट करने वाले सभी युवक सबके बीच में माफी नहीं मांग नहीं लेते, तब तक समझौता नहीं होगा। अब शुक्रवार को दोबारा दोनों पक्षों से व्यापारी नेता बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दुकानदार ने लिखित शिकायत दी है। मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात भी चल रही है। एएसआई राजेश कुमार, प्रभारी किला रोड पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed