{"_id":"68341577b55852879d0e911a","slug":"two-shooters-of-himanshu-alias-bhau-gang-arrested-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार, रोहतक में करने वाले थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार, रोहतक में करने वाले थे वारदात
Mon, 26 May 2025 12:48 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 26 May 2025 12:48 PM IST
सार
हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो शूटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों रोहतक में वारदात को अंजाम देने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
दो शूटर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो शूटर्स को पुलिस ने सुंदरपुर-सिसरौली रोड से देर रात काबू किया है। आरोपी रेवाड़ी के कुतूबपुर निवासी तरुण व रोहतक के गांव सिंहपुरा खुर्द निवासी महेश उर्फ कालू से देसी हथियार बरामद हुए हैं। जबकि दो सदस्य हिसार गए हैं, जहां उनको फायरिंग करनी है। एसटीएफ स्टाफ ने सदर थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
एसटीएफ स्टाफ के एएसआई शिवजीत सिंह सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि देर रात सूचना मिली कि गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो शूटर तरुण व महेश उर्फ कालु रोहतक शहर में वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके लिए काले रंग की बाइक पर निर्माणाधीन आऊटर बाईपास पुल सिसरौली-सुन्दरपुर रोड के नजदीक खड़े हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान तरुण की जेब से देसी पिस्तौल व पांच कारतूस मिले जबकि महेश के पास देसी पिस्तौल व चार कारतूस मिले।
विज्ञापन
विदेश में बैठकर गैंग चला रहे भाऊ व साहिल
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी तरुण व महेश ने बताया कि वे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गैंग हरियाणा, दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी सक्रिय है। भाऊ ने सभी साथियों को अलग-अलग काम बांटा हुआ है। दोनों को रोहतक शहर में वारदात करनी थी, जबकि गैंग के दूसरे साथी कन्हैया निवासी गांव काजडा राजस्थान व मोहम्मद जुनैद फारुकी निवासी नागौर राजस्थान को हिसार शहर में दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाने के लिए कहा गया था। जुनैद व कन्हैया हिसार जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वे संगठित तरीके से गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ व साहिल के कहने पर हत्या व फिरौती सहित दूसरी वारदात अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Hisar: सड़क पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, एक छात्र की हुई मौत, चार लोग घायल