{"_id":"6a909b8a3357579bcc075f2f","slug":"two-players-delivered-an-outstanding-performance-in-the-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-139199-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो खिलाड़ियों का अंडर-19 स्पर्धा में शानदार रहा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो खिलाड़ियों का अंडर-19 स्पर्धा में शानदार रहा प्रदर्शन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 12 से 26 अगस्त तक आयोजित अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों गौरिश दहिया और सक्षम शर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा। 24 टीमों की प्रतियोगिता में गौरिश झज्जर और सक्षम फतेहाबाद टीम से खेलते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल रहे। रोहतक चैंपियन बना, जबकि झज्जर क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हुआ।
झज्जर टीम के कप्तान गौरिश दहिया ने छह पारियों में 171 गेंदों पर 25 चौकों व 34 छक्कों की मदद से 364 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 212.87 रहा। उन्होंने दो शतक व एक अर्धशतक लगाया और सर्वाधिक स्कोर 163 रन रहा। प्रतियोगिता में सबसे अधिक छक्के, एक पारी में सर्वाधिक छक्के, 20 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक और 53 गेंदों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी गौरिश के नाम रहा। उन्होंने सात विकेट भी लिए, जिसमें एक बार चार विकेट शामिल हैं।
फतेहाबाद के कप्तान सक्षम शर्मा प्रतियोगिता में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। उन्होंने चरखी दादरी के खिलाफ 133 गेंदों में 19 चौकों व 13 छक्कों से 201 रन बनाए। पांच पारियों में उन्होंने 265 गेंदों पर 35 चौकों व 22 छक्कों से 356 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 134.34 और औसत 71.20 रहा। उन्होंने एक शतक व एक अर्धशतक लगाया और 86 गेंदों में शतक पूरा कर तेज शतक लगाने में चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
झज्जर के लेविन सैनी ने 190 रन व नौ विकेट, राहुल सोरेन ने 10 विकेट, अरमान ने 107 रन व छह विकेट और अभी ने 143 रन बनाए व छह विकेट हासिल किए। लेविन ने दो, जबकि अरमान और अभी ने एक-एक अर्धशतक लगाया। इससे पहले पटौदी ट्रॉफी व अंडर-23 अंतर जिला प्रतियोगिता में भी गौरिश का प्रदर्शन शानदार रहा।