{"_id":"5e139fe38ebc3e879d41ff8a","slug":"two-people-die-in-road-accident-rohtak-news-rtk5359902182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
hadsa (1).jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखनमाजरा के गांव चिड़ी के पास सोमवार करीब साढ़े आठ बजे एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कलानौर के दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कलानौर निवासी 27 वर्षीय हेमंत एक बैंक में वाहनों का इंश्योरेंस करने का काम करता था। उसे लाखनमाजरा में किसी क्लाइंट से मीटिंग करनी थी। वह अपने दोस्त 29 वर्षीय पवन के साथ एक ही बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में गांव चिड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। लाखनमाजरा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इकलौते बेटे थे दोनों, घर की थी पूरी जिम्मेदारी:
मिली जानकारी के अनुसार हेमंत की दो बड़ी बहनें हैं। दोनों विवाहित है। हेमंत भी विवाहित है व 2 साल की बेटी का पिता था। वहीं, पवन एक नाई की दुकान पर काम करता था। पवन के छोटे भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पिता का भी देहांत हो चुका था। पवन की तीन विवाहित बहनें है। पवन तलाकशुदा था। दोनों ही दोस्त अपने अपने घर पर इकलौते भाई व एकलौते बेटे थे।
विज्ञापन
ताऊ के लड़के के सामने हो गई हेमंत की मौत:
पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक निवासी गांव कलानौर ने बताया कि सोमवार को वह, ताऊ का लड़का हेमंत व पवन गोहाना किसी काम से गए थे। हेमंत व पवन एक बाइक पर सवार थे। जबकि अभिषेक अन्य बाइक पर सवार था। उसने बताया कि जब वह गांव चिड़ी के अस्पताल के नजदीक मोड़ पर पहुंचे तो उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। हेमंत व पवन घायल हो गए। हेमंत ने उसी दौरान दम तोड़ दिया।

hadsa (2).jpg