{"_id":"687ea1146c26e9b86f0065ec","slug":"two-ninth-class-students-missing-under-mysterious-circumstances-rohtak-news-c-197-1-snp1001-139669-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संदिग्ध हालात में नौवीं कक्षा के दो छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संदिग्ध हालात में नौवीं कक्षा के दो छात्र लापता
Tue, 22 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव कोहला से दो छात्र लापता हो गए। दोनों गोहाना के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। वे सहपाठी होने के साथ दोस्त भी हैं।
गांव कोहला के अनिल ने पुलिस को बताया कि उनका 14 साल का बेटा दक्ष गोहाना के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। गांव के ही प्रदीप का 15 साल का बेटा वरुण भी उनके बेटे के साथ पढ़ता है। दोनों नौवीं कक्षा में हैं।
रविवार को छुट्टी थी जिसके चलते वे स्कूल नहीं गए थे। वरुण सुबह दक्ष के पास आया। इसके बाद दोनों कहीं चले गए। दोनों घर के कपड़े पहने हुए हैं। परिजन ने सोचा की दोनों थोड़ी देकर खेलकर वापस आ जाएंगे। शाम तक वे नहीं लौटे तो उनकी चिंता बढ़ गई। उनकी गांव में इधर-उधर तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं लगा।
इस पर बरोदा थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है। छात्रों के पास मोबाइल हैं मगर वे बंद आ रहे हैं।