फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two miscreants injured in police encounter in Rohtak at 12:15 pm

रोहतक में रात 12:15 बजे पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Tue, 27 May 2025 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants injured in police encounter in Rohtak at 12:15 pm
रोहतक। सीआईए द्वितीय ने गोहाना आउटर बाईपास के जींद रोड पर दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। लाखन माजरा खंड के गांव खरैंटी निवासी अमन उर्फ बाज के कूल्हे व पोलंगी निवासी पुरु उर्फ भोलू के पैर में गोली लगी है। सोमवार देर रात करीब 1:10 बजे दोनों को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादयान ने बताया कि गश्त के दौरान रात करीब 12:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महम शराब ठेके पर हुई फायरिंग के मामले में वांछित 19 वर्षीय अमन उर्फ बाज गोहाना आउटर बाईपास के जींद रोड पर साथी पोलंगी निवासी 22 वर्षीय पुरु उर्फ भोलू के साथ है। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से अमन व पुरु घायल हो गए। तत्काल उनको ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया। पुलिस के मुताबिक, अमन का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। वहीं, पुरु का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। उसके खिलाफ मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed