फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two dengue patients found in Bahlaba

Rohtak News: बहलबा में मिले डेंगू के दो मरीज

Tue, 19 Nov 2024 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two dengue patients found in Bahlaba
19सीटीके37..तिलक राज। संवाद
माई सिटी रिपोर्टररोहतक। डेंगू का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। मंगलवार को डेंगू के छह मामले आने के बाद आंकड़ा 164 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज भी लार्वा मिलने पर 16 लोगों को नोटिस दिया है। साथ ही डेंगू के मरीज मिलने वाले इलाकों से 117 लोगों के ब्लड सैंपल एकत्रित किए गए। विभाग की माने तो इलाके में फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। विभाग ने लार्वा मिलने को लेकर अबतक 8384 लोगों को नोटिस दिया है। इसके अलावा अबतक 4953 ब्लड सैंपल एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन



मंगलवार डेंगू के बहलबा से दो मामले आए
-बहलबा
-रामगोपाली कॉलोनी
-संजय नगर
-श्रीनगर कॉलोनी
-धामड़





---डेंगू का यहां मिले मामले

-शहर में- 112

-गांव में- 52

- पुरुष- 98

- महिला- 62

वर्जन
डेंगू की रोकथाम पर कार्य किया जा रहा है। इसका ही नतीजा है पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेंगू के मामले कम आए हैं। टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही शिकायत मिलने पर फॉगिंग और ब्लड सैंपलिंग का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन

गुरुनानकपुरा और गोहाना अड्डा पर नहीं हुई है फॉगिंग
शहर के गोहाना अड्डा और गुरुनानकपुरा में फॉगिंग न होने लोग परेशान हैं। मच्छरों के प्रकोप से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा है। खासकर लोग बच्चों को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। शाम होते ही मच्छर मंडराने लगते हैं। इसके कारण बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






यह है कॉलोनीवासियों का कहना

मच्छरों से परेशान हैं। यहां साफ-सफाई का भी ख्याल नहीं रखा जाता है। यहां लंबे समय से फॉगिंग नहीं हुई है। शाम को मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। घरों से मिनट भर खड़ा होना मुश्किल होता है।
-तिलक राज, गुरुनानकपुरा


कौन सी टीम, कैसी टीम यहां किसी भी विभाग टीम अबतक नहीं आई है। फॉगिंग नहीं कराई गई है। हमें अपने हालात पर छोड़ दिया गया है। हम स्वयं ही अपना इंतजाम करके चलते हैं।

-महेंद्र पाल, गुरुनानकपुरा


---मच्छरों ने बुरा हाल कर रखा है। न ही कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। यही कारण है कि मच्छरों का उत्पात है। विभाग को नागरिकों चिंता होती तो फॉगिंग अवश्य कराते।
-राजबाला, गोहाना अड्डा।

19सीटीके37..तिलक राज। संवाद

19सीटीके37..तिलक राज। संवाद

19सीटीके37..तिलक राज। संवाद

19सीटीके37..तिलक राज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed