फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two days before his suicide, the ASI had expressed concern that he would not be harmed.

Rohtak News: आत्महत्या से दो दिन पहले एएसआई ने जताई थी चिंता...चाचा मुझ पर तो नहीं आएगी आंच

Thu, 16 Oct 2025 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two days before his suicide, the ASI had expressed concern that he would not be harmed.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। चाचा! मुझ पर तो कोई आंच नहीं आएगी। एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन हेड कांस्टेबल सुशील को गिरफ्तार करने वाली टीम में मैं शामिल रहा हूं। आत्महत्या करने से दो दिन पहले एएसआई संदीप लाठर ने अपने चाचा व जुलाना 12 के प्रधान जोगेंद्र अत्री से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इसके अलावा कोई बात नहीं की।
जोगेंद्र अत्री ने फोन पर बताया कि संदीप लाठर के पिता दयानंद मेरे बचपन के दोस्त रहे हैं। 20 साल पहले दयानंद का देहांत हो गया था। पांच साल पहले संदीप का परिवार सहित रोहतक आ गया। घटना से दो दिन पहले वह जुलाना आए थे। वह मुझे पिता की तरह मानते थे, इसलिए हर बात साझा करते थे।
विज्ञापन

वह किसी तरह के तनाव में नहीं लग रहे थे। केवल संदीप ने कहा, चाचा मैं सुशील को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहा हूं। जोगेंद्र ने बताया कि इस बारे में उनके सवाल पर कहा था कि तुमने अपनी तरफ से कुछ नहीं किया है। केस उस पर दर्ज है। इसमें तुम्हारा क्या लेना-देना। तुमने अपना काम किया है। डरने की क्या जरूरत है। इसके बाद उनसे बात नहीं हुई। बाद में उनकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप को मैं ठीक नहीं मानता, बच्चों का ख्याल कर लेता : जोगेंद्र अत्री
चाचा जोगेंद्र अत्री ने कहा कि संदीप ने जो कदम उठाया, उसे मैं बिल्कुल सही नहीं मानता। उनकी चार बुआ, पांच बहनें व दो बेटी हैं और एक बेटा हैं। मां को भी इस उम्र में संभालना था। मैं उनके इस कदम से बेहद आहत हूं।

--------
दोस्त बोले-बेहद मिलनसार थे संदीप

रोहतक। मामा के खेत में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले एएसआई सुशील बेहद मिलनसार थे। उनके यूं आत्महत्या करने से उसके करीनी व दोस्त बेहद आहत हैं।
रोहतक पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप अच्छे स्वभाव के साथी थे। हर समय काम के लिए तैयार रहते। सभी से मिलकर रहते थे। उनको विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वह यूं चले जाएंगे। वहीं, साथ पढ़ने वाले एक युवक ने कहा कि संदीप शुरू से ही राष्ट्रवादी विचारों का रहा है। वह यूं चले जाएंग, यकीन नहीं कर पा रहे। सांत्वना देने आए एक समाजसेवी ने कहा कि संदीप उनके पास आते रहते थे। शहीद भगत सिंह के विचारों से काफी प्रभावित थे। आत्महत्या नहीं करनी चाहिए थी। जिंदा रहकर संघर्ष करना चाहिए था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed