फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two criminal four days remand

गांव मोखरा में तपा प्रधान के बेटे सहित चार युवकों पर फायरिंग करने के दो आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 28 Oct 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
two criminal four days remand
two criminal four days remand
रोहतक। गांव मोखरा में तपा प्रधान के बेटे सहित चार युवकों पर फायरिंग की वारदात में शामिल रहे दो युवकों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। फिर उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना बहु अकबरपुर एसआई श्रीभगवान ने बताया कि 5 अक्तूबर को गांव मोखरा में फायरिंग हुई थी। जिसमें चार युवक घायल हो गए थे। इस मामले में घायल अमित निवासी गांव मोखरा के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस वारदात की साजिश रचने के आरोप मों दो महिलाओं व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। जेल में किसी अन्य मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रोहित उर्फ राजा को साजिश रचने के आरोप में शामिल जांच किया जा चुका है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि नीटू के पड़ोस में बलवान का मकान है। बलवान व उसका बेटा रोहित हत्या के मामले में जेल में बंद है। बलवान का छोटा बेटा सोहित उर्फ रेंचू कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है व फरार चल रहा है। कुछ दिनों पहले रामकिशन व बलवान के परिवार के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े होने की बात परिजनों ने जेल में बंद बलवान व रोहित को बता दी। आरोप है कि बलवान व रोहित ने आपराधिक साजिश रचते हुए यह हमला करवाया है। वारदात में सोहित ने अपने साथी विक्की निवासी गांव घरौठी, मोनू निवासी बाता जिला कैथल व अन्य के साथ मिलकर नीटू व उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी विक्की व मोनू को अवैध हथियार रखने के आरोप में कैथल पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। जो कि न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। वारदात में प्रयुक्त बाइक आरोपियों ने दो माह पहले कैथल से छीनी था। आरोपी विक्की का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। करीब 4 माह पहले विक्की ने गांव में शादी समारोह में मारपीट की थी। इसके अलावा आरोपी पर चिड़ी गांव में एक युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप है।

बता दें कि गांव मोखरा में तपा प्रधान रामकिशन के बेटे नीटू की बैठक में अमित, कुलदीप, भगत सिंह व नीटू बैठे हुए थे। उसी समय चार युवक हथियारों सहित बैठक के अंदर दाखिल हुए और फायरिंग करने लगे। चारों युवक गोली लगने से घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed