फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two cases of corona were found, PGI administration swung into action

Rohtak News: कोरोना के दो केस मिले, हरकत में आया पीजीआई प्रशासन

Wed, 05 Apr 2023 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two cases of corona were found, PGI administration swung into action
रोहतक। कोविड फिर डराने लगा है। जिले में मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित केस मिलने स्वास्थ्य संबंधी चिंता गहराने लगी है। इन नए केसों के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। इधर, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के बढ़ते कदमों को देखते हुए अपनी योजना सक्रिय कर दी है। इसके तहत आपातकालीन विभाग के सी-ब्लॉक में कोविड मरीजों की जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को लैब से जारी रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इससे पूर्व दो मरीज पहले से घरों में उपचाराधीन थे। विभाग ने मंगलवार को 273 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 173 काे अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। कोविड संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत व सुधार की दर 98.19 प्रतिशत है।
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कह कि पीजीआईएमएस किसी भी हाल में कोविड-19 को हल्के में नहीं लेगा। महामारी के बढ़ते हुए कदमों को देखते हुए पहले ही तैयारियां कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। सी-ब्लॉक को कोविड-19 मरीजों के लिए ट्रायल एरिया के रूप में शुरू कर दिया गया है। वहीं, सी-ब्लॉक के इंडोर हॉल को कोविड-19 मरीजों को आइसोलेशन में रखने के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यदि किसी कोविड मरीज को भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो उसे वार्ड 24 में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह ने कहा कि कोविड-19 की जांच के लिए सी-ब्लॉक में रैपिड टेस्ट शुरू करा दिए गए हैं। किसी मरीज को आईसीयू की जरूरत पड़ती है तो उसे डे केयर के आईसीयू में भर्ती किया जाएगा। सेंट्रल स्टोर इंचार्ज को कोविड-19 मरीजों के उपयोग में होने वाले सभी जरूरी सामान की खरीद के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही कोविड कंट्रोल रूम के इंचार्ज को भी प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजनी होगी। कोविड-19 मरीजों की सीटी, एमआरआई जांच ट्रॉमा सेंटर में शाम 4 से 5 बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed