फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two cases each of dengue and malaria found

Rohtak News: डेंगू व मलेरिया के दो-दो केस मिले

Fri, 05 Sep 2025 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two cases each of dengue and malaria found
रोहतक में ब्लड स्लाइड बनाते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले में मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। बारिश के बाद जमा पानी में मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। यही वजह है कि जिले में डेंगू व मलेरिया के दो-दो केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले डेंगू का आंकड़ा 33 व मलेरिया का चार हो गया है।
वीरवार को मिले डेंगू व मलेरिया के चारों मरीजों को पीजीआई में इलाज दिया जा रहा है। डेंगू का एक मरीज रिटौली व दूसरा केस मुरादपुर टेकना का है। मलेरिया केस कलानौर व सीएचसी किलोई में मिला है।
विज्ञापन

मच्छरों के बढ़ते प्रकाेप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी देकर जागरूक बनाया जा रहा है। लोगों की ब्लड स्लाइड भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास पानी जमा होने से रोकना होगा : डॉ. रमेशचंद्र
सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद्र ने कहा कि बरसात ने मच्छर जनित रोगों की संभावना बढ़ा दी है। जगह-जगह पानी जमा है। इस कारण मच्छर पनप रहे हैं। हमें आसपास पानी जमा होने से रोकना होगा। ऐसा संभव नहीं होने पर पानी में काला तेल डालना बेहतर है। मच्छर का लार्वा पनपने से रोकना होगा। इसके लिए घर व आसपास में सफाई रखें।

विभाग की ओर से लार्वा मिलने पर लोगों के नोटिस दिए जा रहे हैं। जिले में अब तक 2234 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी लार्वा मिलता है तो चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed