फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two canters and a bus collided due to fog, 12 including 10 passengers injured

Rohtak News: धुंध के कारण टकराए दो कैंटर और एक बस, 10 यात्री सहित 12 घायल

Fri, 15 Nov 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two canters and a bus collided due to fog, 12 including 10 passengers injured
रोहतक। कोहरे और स्मॉग की चादर के कारण वीरवार दूसरे दिन भी दृश्यता 40 मीटर तक रही। नेशनल हाईवे-9 पर सुबह करीब 9 बजे खरखड़ा के पास तेल से भरे दो टैंकर और रोडवेज बस पीछे से जा भिड़ी। 10 यात्री और चालक-परिचालक समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को महम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 7 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बाकी घायलों का अभी इलाज चल रहा है। महम थाने में तीनों वाहन चालकों की ओर से शिकायत दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह हादसा दृश्यता कम होने के कारण हुआ।
विज्ञापन

महम थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल ने बताया कि वीरवार को दृश्यता काफी कम थी और हाईवे-9 पर सुबह करीब 9 बजे खरखड़ा गांव के पास आगे जा रहे कैंटर से कैंटर टकरा गया। पीछे वाले कैंटर के चालक-परिचालक घायल हो गए और उनको बाहर निकालने का काम आगे कैंटर के चालक-परिचालक कर रहे थे। इसी दौरान रोहतक के महम से हरियाणा रोडवेज की बस बहादुरगढ़ के लिए चली थी। जब बस खरखड़ा के पास पहुंची तो हाईवे पर हादसाग्रस्त हुए कैंटरों से बस भी जा टकराई। इस हादसे में चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई तो पुलिस को घटना की सूचना मिली। घायलों को महम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां चालक-परिचालक समेत 7 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं है और सामान्य चोट लगी है। रोडवेज बस के चालक संदीप ने बताया कि 8:30 बजे रोडवेज बस महम से बहादुरगढ़ के लिए निकली थी। दृश्यता कम होने के कारण टैंकरों को देख नहीं पाए और उनकी बस भी जा टकराई।
विज्ञापन

वर्जन
जिलेभर में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप समेत लाइट समेत अन्य सभी संसाधनों को पूरा करने के निर्देश यातायात पुलिस के डीएसपी और निरीक्षकों को दिए गए हैं। अभियान चलाया जा रहा है और हादसों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। धुंध में बिना काम बाहर निकलने से बचें। बाहर जाए तो हाईवे पर संभलकर चलें और अपने वाहन में रिफ्लेक्टर टेप और लाइट आदि की जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाईवीआर शशि शेखर,एएसपी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed