फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two brothers from Jind riding a bike died due to collision with a vehicle

Rohtak News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार जींद के दो भाइयों की मौत

Wed, 13 Nov 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two brothers from Jind riding a bike died due to collision with a vehicle
12jjrp23- झज्जर। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करता पुलिस कर्मचारी।
झज्जर। झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित सिलानी गांव के पास वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपनी बहन से मिलने के लिए सिलानी गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जींद जिले के जुलाना कस्बे के हथवाला गांव निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे उनके काका (चाचा) का लड़का हथवाला गांव निवासी 26 वर्षीय श्रवण और 31 वर्षीय राहुल घर से कहकर गए थे कि वह झज्जर के सिलानी गांव में अपनी बहन लाली से मिलने जा रहे हैं। उसके बाद सूचना मिली कि सिलानी गांव के नजदीक ही वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों एक ही परिवार के थे और रिश्ते में भाई लगते थे। श्रवण शादीशुदा था और रोहतक में निजी कंपनी में काम करता था। उसकी एक बेटी भी है। वहीं राहुल अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बहन से मिलकर जाना था रोहतक
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात को दोनों भाई हथवाला से चले थे। श्रवण ने कहा था कि वह अपनी बहन लाली से मिलकर रोहतक कंपनी में ड्यूटी पर चला जाएगा। उसने राहुल को भी काम दिलवाने की बात कही थी।

पीछे से मारी बाइक को टक्कर, बाइक भी टूटी
इस हादसे में वाहन चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे। हादसे में मृतकों की बाइक भी बुरी तरह से टूट गई है।

वर्जन
हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

एसआई हरिओम, जांच अधिकारी, सदर थाना, झज्जर

12jjrp23- झज्जर। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करता पुलिस कर्मचारी।

12jjrp23- झज्जर। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करता पुलिस कर्मचारी।

12jjrp23- झज्जर। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करता पुलिस कर्मचारी।

12jjrp23- झज्जर। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करता पुलिस कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed