{"_id":"66e6008f84bdcd46ba000c9f","slug":"two-accused-bringing-opium-worth-lakhs-of-rupees-from-nepal-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-504513-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेपाल से लाखों रुपये की अफीम ला रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेपाल से लाखों रुपये की अफीम ला रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। नेपाल से लाखों रुपये की अफीम लेकर रोहतक आ रहे खेड़ी साध निवासी रणजीत उर्फ बूच व दीपक उर्फ पांडा निवासी गांधरा को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की कार रास्ते में क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने कंसाला के पास नाका लगाकर पकड़ा है। इस संबंध में आईएमटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा नारकोक्टिस की रोहतक यूनिट को सूचना मिली। इसके तहत आरोपी रणजीत उर्फ बूच व दीपक उर्फ पांडा नेपाल से नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। क्षतिग्रस्त होने के बाद कार को एक रिकवरी वैन से जोड़कर श्लहर की ओर ला रहे हैं। कार की पिछली सीट पर दोनों आरोपी नशीला पदार्थ लेकर बैठे हैं।
पुलिस ने कंसाला चौकी के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। यहां खरखौदा की ओर से एक रिकवरी वैन आती दिखाई दी। इसके पीछे एक क्षतिग्रस्त कार टोचन कर रखी थी। कार की पिछली सीट पर दोनों आरोपी बैठे थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी सांपला राकेश मलिक की मौजूदगी में तलाशी ली गई। कार के अंदर तीन थैलियों में 3 किलो 195 ग्राम अफीम बरामद हुई। नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये में है। पुलिस ने आरोपी रणजीत व दीपक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।