फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused arrested with heroin worth Rs 2.5 lakh

Rohtak News: ढाई लाख की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with heroin worth Rs 2.5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली पुलिस ने 62.97 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आकी जा रही है। आरोपी शास्त्री कॉलोनी निवासी रितिक व इंडिया कॉलोनी निवासी लक्ष्य उर्फ काला है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

2 नवंबर को क्राइम यूनिट की टीम महाराणा प्रताप चौक के पास गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली थी कि रितिक व लक्ष्य उर्फ काला हेरोइन बेचते हैं। दोनों दिल्ली से हेरोइन लेकर कार से बहालगढ़ चौक होते हुए ट्रक यूनियन से सोनीपत की तरफ जाएंगे। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद कार आती दिखी। कार को रुकवाने के बाद पूछताछ की तो चालक ने अपनी पहचान गांव आहुलाना निवासी युद्धबीर के रूप में दी। उसके साथ बैठे युवक ने अपनी पहचान शास्त्री कॉलोनी निवासी रितिक व पीछे सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान इंडियन कॉलोनी निवासी लक्ष्य उर्फ काला के रूप में दी। चालक ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी एक कंपनी में लगा रखी है। रितिक व लक्ष्य ने कुंडली बॉर्डर से कार बुक की थी। वह उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर सोनीपत गोहाना बाईपास के लिए जा रहे थे। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो रितिक के पास 11.09 ग्राम व लक्ष्य के पास से 51.88 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed