फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused arrested with drugs

Rohtak News: जींद के ध्यानार्थ...नशीले पदार्थ सहित दो आरोपी काबू

Sat, 27 Apr 2024 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with drugs
महम।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने बाइक सवार दो युवकों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। युवकों से 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की गई है।
प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पीएसआई मनोज ने बताया कि सब उप निरीक्षक अनिल के नेतृत्व में एएनसी की टीम हिसार रोड फ्लाईओवर के नीचे भैणी भैरो की सड़क के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली की मोटरसाइकिल सवार दो युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारत गैस एजेंसी महम के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राकेश निवासी कमाच खेड़ा जिला जींद व पीछे बैठे युवक की पहचान सुधीर निवासी गांव फरमाणा के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर सुधीर के पास से 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवकों के खिलाफ थाना महम में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed