फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused arrested in truck theft case, truck recovered

Rohtak News: ट्रक चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, ट्रक बरामद

Tue, 26 Mar 2024 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Mar 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in truck theft case, truck recovered
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे से ट्रक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रक भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पवन निवासी उत्तर प्रदेश ने शिकायत दी थी कि 24 मार्च 2024 की शाम को वह ट्रक में कोरियर का माल भरकर अंबाला से कोलकाता के लिए चला था। जैसे ही वह खरखौदा टोल के पास पहुंचा तो एक ट्रक ड्राइवर से कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी को लेकर एनएच-9 के ऊपर बने केएमपी पुल के पास ट्रक से नीचे उतरकर फोन पर बात कर रहा था कि तभी खरखौदा टोल के पास ट्रक चालक से हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए उक्त ट्रक चालक का साथी मेरा ट्रक चोरी करके ले गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। ट्रक चोरी करने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजाद निवासी अलीपुर टिकरा, जिला नूंह व अब्बास निवासी चित्तौड़ा, जिला नूंह के तौर पर की गई। आरोपियों से चोरी किया गया ट्रक व वारदात में प्रयोग ट्रक बरामद करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed