{"_id":"6876a0e29dc1105cdc0dde74","slug":"two-accused-arrested-for-duping-65-thousand-rupees-in-the-name-of-online-task-rohtak-news-c-198-1-rew1001-222638-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 65 हजार रुपये ठगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 65 हजार रुपये ठगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 16 Jul 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर एक युवक से 65 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के गांव लालपुरवा हाल मुकाम लखनऊ के केशव नगर निवासी आमिर खान और लखनऊ के गांव दसोली हाल मुकाम लखनऊ के रहीम नगर निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात में आरोपी आमिर खान का बैंक खाता प्रयोग में लाया गया था। आमिर खान के खाते से 50 हजार रुपये की राशि गई थी।
आरोपी अभिषेक कुमार ने आमिर से बैंक खाता लेकर कमीशन के आधार पर उसे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव माजरा गुरदास निवासी ललित कुमार ने 14 जून को दर्ज एफआईआर में कहा था कि उसने नौकरी के लिए अपना रिज्यूम गूगल पर डाल रखा था। 14 मई को उसके व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन नौकरी के लिए एक मैसेज आया था। जब मैसेज से संबंधित व्यक्ति से बात की तो उसने टास्क पूरा करने पर पैसे देने की बात कही।
इसके बाद आरोपी ने उसे टेलीग्राम पर एक आईडी बताई और कहा कि इस आईडी पर टास्क पूरा करने पर अच्छा मुनाफा होगा। उसने झांसे में आकर आरोपी के बताए बैंक खाता में 15 हजार रुपये फोन-पे ये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने उसे बताया कि उसके 23 हजार रुपये हो गए हैं, जिनको निकालने के लिए उसको 50 हजार रुपये और जमा कराने होंगे।
इसके बाद युवक ने उसको 50 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने उससे कुल 65 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। जब उसने यह राशि वापस पाने का प्रयास किया, तो उसे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके एक आरोपी हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव सडियार निवासी कपिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।