फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trust meeting regarding the work of Samadhi of Brahmachari Krishnanand Maharaj

Rohtak News: ब्रह्मचारी कृष्णानंद महाराज की समाधि के कार्य को लेकर ट्रस्ट की बैठक

Wed, 31 Jul 2024 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Trust meeting regarding the work of Samadhi of Brahmachari Krishnanand Maharaj
फोटो संख्या: 58 कनीना में बैठक करते हुए ब्रह्मचारी कृष्णानंद ट्रस्ट के व्यवस्थापक--संवाद
कनीना। परम संत शिरोमणि स्वामी कृष्णानंद महाराज की समाधि स्थल पर कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। उक्त विचार ब्रह्मचारी कृष्णानंद ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल ने ट्रस्ट की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गत गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्मचारी कृष्णानंद महाराज की समाधि की नींव रखने का कार्य क्षेत्र के लोगों द्वारा किया गया था। ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम पर बाबा कृष्णानंद आश्रम ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी आचार्य मखनलाल द्वारा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर ब्रह्मचारी कृष्णानंद महाराज की समाधि के कार्य को जोर-जोर से शुरू करना है। संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद महाराज ने ट्रस्ट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा स्वामी का सपना था आमजन की सेवा करना, दीन दुखियों के दुख को बांटना, पौधे लगाना, हवन करना, गोमाता की सेवा करना जिसको हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इस मौके पर ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन ठाकुर कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार आर्य, डॉ. फतेहचंद दायमा, डॉ. आनंद सिंह के अलावा ने लोगों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed