फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Truck loaded with oil from Mumbai heading for Samalkha found abandoned at KMP

Rohtak News: मुंबई से तेल लोडकर समालखा के लिए निकला ट्रक केएमपी पर लावारिस मिला

Mon, 10 Jun 2024 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with oil from Mumbai heading for Samalkha found abandoned at KMP
महाराष्ट्र के मुंबई की एक कंपनी से सूरजमुखी तेल लोडकर समालखा के लिए निकला टैंकर बहादुरगढ़ के नजदीक कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर लावारिस हालत में मिला। गाड़ी के अंदर लोड माल का वजन कराया गया तो वह भी कम मिला। आसौदा थाना पुलिस ने इसकी सूचना कंपनी प्रबंधक को दी। कंपनी की ओर से इस संबंध में टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अभी ट्रक चालक का कोई भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मामला चार जून का है। पुलिस को दी शिकायत में जींद निवासी रामप्रकाश ने बताया है कि मुंबई में स्थित फ्रिगोरिफिको अल्लाना प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से एक टैंकर सूरजमुखी का तेल लोडकर समालखा, हरियाणा के लिए निकला था। एक दूसरी कंपनी के अन्य ड्राइवर ने कॉल किया और बताया कि उनकी कंपनी का वाहन केएमपी पर खड़ा है और केबिन के दरवाजे खुले हुए हैं। ड्राइवर भी उक्त वाहन में नहीं है और वाहन से सामान चोरी किया जा रहा है। अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजें। उन्होंने जीपीएस लिंक भी दिया। टैंकर समालखा प्लांट से 87 किलोमीटर पहले है। इसलिए तुरंत, हमने रेवाड़ी, हरियाणा (मैसर्स बालाजी मोटर्स पेट्रोल पंप) से टीम तैनात की और अपने दूसरे वाहन को भी 100 किलोमीटर दूर से घटनास्थल की ओर मोड़ दिया। हमारी रेवाड़ी टीम (मैसर्स बालाजी मोटर्स पेट्रोल पंप) और हमारी अन्य गाड़ी 3 जून को मौके पर पहुंची। हमने अपने एक अन्य वाहन चालक सूरज विश्वकर्मा को मेसर्स के प्रतिनिधि के साथ स्थानीय पुलिस को सूचित करने के साथ उक्त वाहन का वजन करने के लिए कहा। 4 जून की सुबह टैंकर का वजन कराया गया तो कुल वजन 11 हजार 50 किलोग्राम मिला। उनका आरोप है कि टैंकर के चालक एमओ सोबे द्वारा तेल की चोरी की गई है। टैंकर चालक का भी कोई सुराग नहीं लगा है। थाना आसौदा पुलिस ने शिकायत पर आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी चालक का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed