फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Truck driver's body found hanging from a noose tied to a tree near Rupee Chowk

रुपया चौक के पास पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला ट्रक ड्राइवर का शव

Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found hanging from a noose tied to a tree near Rupee Chowk
रोहतक। झज्जर रोड स्थित रुपया चौक के नजदीक ट्रक चालक सुंडाना गांव निवासी 45 वर्षीय सत्यनारायण ने पेड़ से फंदा बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन बाद शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक के मुंह व नाक से खून टपका हुआ था। साथ ही एक पैर का जूता निकला हुआ है। पुलिस ने मौत को हादसा मानकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि रुपया चौक के नजदीक झाड़ियों में पेड़ पर बंधे फंदे से एक शव लटका हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां मृतक की जेब से मोबाइल मिला। फोन में मिले नंबर से बात की गई, तो मृतक की शनाख्त सुंडाना निवासी सत्यनारायण के तौर पर हुई, जो अविवाहित था। साथ ही ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता था। कई-कई माह तक घर नहीं जाता था। अब भी छह माह पहले घर गया था। इसके बाद शव को पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed