{"_id":"661dc083f9726dfb140dc018","slug":"troupe-telling-the-importance-of-voting-through-folk-songs-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109514-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लोकगीतों से मतदान का महत्व बता रही मंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लोकगीतों से मतदान का महत्व बता रही मंडली
Tue, 16 Apr 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
15jjrp06 झज्जर में सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाते हुए जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली।स
झज्जर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में प्रभावी बढ़ोतरी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीमें लगातार सार्वजनिक स्थानों पर जाकर गीत, संगीत के माध्यम से वोट का महत्व बताते हुए आमजन को मतदान के प्रति जागरूक कर रही है। बेरी उपमंडल में स्थित माता भीमेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दौरान भी विभाग की भजन मंडली जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में सक्रियता के साथ भजन मंडली अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोकतंत्र में वोट का महत्व बता रही है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशन में विभाग विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। सोशल मीडिया पर मतदान व मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न जानकारी पोस्ट की जा रही है। इसके अलावा विभाग की भजन मंडली टीमें लोक धुनों के माध्यम से जनमानस को जागरूक कर रही हैं। नवरात्रि के अवसर पर बेरी स्थिति माता मां भीमेश्वरी का मंदिर में आ रहे श्रद्धालुओं के समक्ष भी मतदान का महत्व बताने के लिए गीत-संगीत के जरिये प्रस्तुति देते हुए जागरूकता अभियान चला रही है।
टर्नआउट एप से जाने कितना हुआ मतदान
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में वोटर टर्नआउट एप लांच की है, जिसकी मदद से मतदान के दौरान रियल टाइम में यह जाना जा सकता है कि वोटरों की संख्या कितनी है और कहां-कितने प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा मतदान प्रतिशत के आंकड़ों को यूजर फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, जीमेल आदि सोशल मीडिया द्वारा साझा भी कर सकता है। इसके बाद मतदान की समाप्ति के बाद, सिस्टम विस्तृत मतदान रिपोर्ट निर्वाचन क्षेत्रवार और मतदान केंद्र के अनुसार प्रविष्ट किया जाएगा। जिसमें कुल मतदाताओं के मुकाबले पुरुष, महिला और तृतीय लिंग संख्या के साथ आंकड़ों को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वोटर टर्नआउट एप को गूगल प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट से भी यह एप डाउनलोड करने की सुविधा है। संवाद
कंट्रोल रूम में दें शराब की बिक्री की सूचना
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए लागू आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब के आवागमन की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को गश्त बढ़ाने व कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने बताया कि जिला स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर दूरभाष नंबर 01251-295092 और 01276-298200 पर अवैध शराब की शिकायत या सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा अवैध शराब की शिकायतों के निदान के लिए आमजन टोल फ्री नंबर 1800-1022- 012 व फोन नंबर 0172-4112222 पर अवैध शराब से संबंधित शिकायत या सूचना दे सकता है। पुलिस विभाग की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद