फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Troubled by water scarcity, girl students turned to their homes

पानी की किल्लत से परेशान छात्राओं ने किया घरों का रुख

Sun, 11 Jul 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Troubled by water scarcity, girl students turned to their homes
पानी की किल्लत से परेशान पीजीआई की छात्राओं ने शनिवार को घरों का रुख कर लिया। बड़ी संख्या में छात्राओं को उनके अभिभावक घर ले गए। जिनके घर दूर-दराज थे, वे अपनी सहपाठियों के घर चली गईं। एमडीयू के कृष्णा हॉस्टल में पानी की समस्या शनिवार को भी हल नहीं हो सकी। हॉस्टल में बची छात्राओं के लिए पानी का टैंकर रखवाया गया है।
विज्ञापन

अपने घर बहादुरगढ़ जा रही कुछ छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में पानी बिल्कुल नहीं है। पानी के बिना नहाना, कपड़े धोना आदि कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे में यहां रुकने का कोई मतलब नहीं है। इससे बेहतर है कि वे घर ही चली जाएं। दो छात्राओं के घर काफी दूर थे तो वे भी बहादुरगढ़ निवासी अपनी सहपाठियों के घर चली गईं। कुछ छात्राओं के घर बहुत ही पास थे, वे हर वीकेंड पर घर चली जाती थीं, वे भी चली गईं। पीजीआई के अधिकारियों ने कहा कि पूरे शहर में बिजली और पानी की समस्या है। हॉस्टल में भी पानी सप्लाई में कुछ समस्या आई थी, जो अब लगभग ठीक हो चुकी है। काफी समय से हॉस्टल बंद था, इसलिए पानी की समस्या के बारे में पता ही नहीं चल पाया। छात्राएं दो दिन पहले ही हॉस्टल आई हैं, इसलिए वे आपा खो बैठीं। गौरतलब है कि एमडीयू के कृष्णा हॉस्टल में पीजीआईएमएस की एमबीबीएस, बीडीएस, बी-फॉर्म और बीपीटी की 250 से ज्यादा छात्राएं रहती हैं। हॉस्टल में पिछले दो दिनों से पानी की समस्या थी। इसे लेकर छात्राओं ने दो दिन पहले पीजीआई डायरेक्टर के कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीजीआई प्रशासन द्वारा समस्या हल न किए जाने से छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया और शुक्रवार रात करीब आठ बजे उन्होंने हॉस्टल परिसर में धरना दे दिया। हॉस्टल वार्डन आदि के काफी समझाने के बाद भी वे नहीं मानीं तो देर रात पीजीआई की डीन डॉ. सरिता मग्गू मौके पर पहुंची। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि जल्द समस्या हल हो जाएगी। पीने के पानी का समय नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा, उसके अनुसार पानी सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। नलों में भी 24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन कुछ समय लगेगा। उसी समय पानी का टैंकर मंगवाया गया, पर छात्राएं अड़ी रहीं। रात 11.30 बजे आखिर वे मानीं और धरना खत्म किया। शनिवार सुबह भी छात्राओं ने डीन से मुलाकात की, उसके बाद धरना न देने का फैसला लिया।
विज्ञापन

पानी की सप्लाई में कुछ समस्या आई थी, बिजली-पानी की समस्या पूरे हरियाणा में है, रोहतक में भी सभी लोग इससे प्रभावित हैं। हॉस्टल में भी ऐसी ही समस्या थी, लेकिन अब सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सरिता मग्गू, डीन, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed