{"_id":"672cf434bd1421fed30ce671","slug":"trolley-operator-dies-driver-injured-in-accident-on-kmp-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-110919-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: केएमपी पर हुई दुर्घटना में ट्राला परिचालक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: केएमपी पर हुई दुर्घटना में ट्राला परिचालक की मौत, चालक घायल
Thu, 07 Nov 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस पर हुई दुर्घटना में ट्राला परिचालक की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रोहतक पीजीआईएमएस में किया जा रहा है और पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
दुर्घटना केएमपी पर खड़े ट्राला में टक्कर लगने से हुई है। टक्कर में ट्राला चालक नरेश और परिचालक को गहरी चोटें आई। नरेश मूल रूप से जिला मौजपुर रोंध का रहने वाला है जबकि परिचालक जगराम भी राजस्थान के गांव लोसल जिला अलवर का निवासी था। नरेश और जगराम अपने ट्राला में यमुनानगर से जयपुर राजस्थान के लिए जा रहे थे तो बादली टोल के पास ट्राला खड़ा कर लिया। इसी दौरान एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर लगा दी। इसमें नरेश और जगराम घायल हो गए। घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस ले जाया गया जहां जगराम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।