{"_id":"6654c4c3d2a0c0d4570d2ea3","slug":"trolley-collides-with-roadways-bus-coming-from-sonipat-major-accident-averted-rohtak-news-c-17-roh1020-431782-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सोनीपत से आ रही रोडवेज बस से टकराया ट्राला, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सोनीपत से आ रही रोडवेज बस से टकराया ट्राला, बड़ा हादसा बचा
Mon, 27 May 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 27 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांपला। सोनीपत-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर भैंसरु कलां के पास सोमवार दोपहर एक ट्राला रोडवेज बस से टकरा गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने चालक के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे हरियाणा रोडवेज की बस सोनीपत से सवारी भरकर सांपला की तरफ आ रही थी। भैंसरु कलां बस स्टैंड पर पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। इससे ट्राला चालक का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पर जाकर रुका। टक्कर लगते ही सवारियों को जोर का झटका लगा। कई लोग सिर व कमर को पकड़े नजर आए। तभी सभी सवारियां बस से नीचे उतरीं और राहत की सांस ली। ट्राला चालक को भी लोगों ने संभाला। सवारियों का कहना था कि बस चालक ने स्पीड से पहले ट्राले को ओवरटेक किया था और अचानक बस अड्डे पर गाड़ी रोक दी। इससे ट्राला चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस के पीछे से टकरा गया। यात्रियों को एक निजी बस में सवार होकर सांपला तक पहुंचना पड़ा।