फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triple murder... Deepak alias Furtila had shot the liquor contractor directly.

Rohtak News: तिहरा हत्याकांड... दीपक उर्फ फुर्तीला ने मारी थी शराब ठेकेदार को सीधी गोली

Sun, 15 Dec 2024 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Triple murder... Deepak alias Furtila had shot the liquor contractor directly.
जेल में मारपीट का बदला लेने के लिए राहुल उर्फ बाबा के कहने पर यूपी के शूटर दीपक उर्फ फुर्तीला ने बोहर के शराब ठेकेदार मोनू उर्फ अमित को सीधी गोली मारी थी। बाद में बाकी शूटर ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर तीन लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने राहुल उर्फ बाबा व उसके साथी आयुष उर्फ छोटा को कोर्ट में पेश कर मुठभेड़ केस में चार दिन के रिमांड पर लिया। बाद में पुलिस तिहरे हत्याकांड में आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, साल 2023 में राहुल उर्फ बाबा सुनारिया जेल में बंद था, जहां उसके साथ दूसरे बंदियों ने मारपीट की। बाबा ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया था। बाद में बाबा जमानत पर बाहर आ गया। वह मारपीट के पीछे बोहर निवासी सुमित पलोटरा व उसके साथियों का हाथ मान रहा था। ऐसे में जमानत पर बाहर आते ही उसने सुमित के भाई एवं शराब ठेकेदार अमित उर्फ मोनू की हत्या की साजिश रची। इसके लिए यूपी के शूटर बागपत निवासी दीपक उर्फ फुर्तीला व अन्य साथियों को अपने साथ लिया। साजिश के तहत राहुल बाबा साथियों के साथ बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके के सामने पहुंचा। बाबा खुद बाहर खड़ा हो गया था। अंदर उसके साथी गए और मोनू उर्फ अमित के बार में पूछा। तीन ने अंदर जाकर साथियों संग बैठे अमित उर्फ मोनू व अन्य पर गोलियां चला दी थीं। दीपक उर्फ फुर्तीला ने मोनू को सीधी गोली मारी। अंधाधुंध फायरिंग में मोनू सहित तीन की मौत हो गई थी। दो घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से राहुल उर्फ बाबा की तलाश में थी पुलिस
तिहरे हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर राहुल उर्फ बाबा ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश में थी। 3 दिसंबर को सीआईए द्वितीय का राहुल उर्फ बाबा गैंग से सामना हो गया। आरोप है कि बागपत निवासी फुर्तीला ने पहली गोली पुलिस पर चलाई थी। जवाबी फायरिंग में राहुल उर्फ बाबा, दीपक उर्फ फुर्तीला व आयुष उर्फ छोटा घायल हो गए थे। बाद में दीपक की मौत हो गई।

आरोपी राहुल उर्फ बाबा व आयुष उर्फ छोटा को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आईएमटी थाना पुलिस मुठभेड़ केस में पूछताछ कर रही है। तिहरे हत्याकांड में आरोपियों को बाद में काबू किया जाएगा।
- सतीश कादियान, प्रभारी सीआईए द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed