फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triennial conference of All Haryana Irrigation Department concluded

Rohtak News: ऑल हरियाणा सिंचाई विभाग का त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न

Mon, 15 Jul 2024 04:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Triennial conference of All Haryana Irrigation Department concluded
14सीटीके41...संजय डागर के ड्राइवर संगठन के राज्य प्रधान बनने पर शपथ लेते आल हरियाणा सिंचाई विभा
रोहतक। ऑल हरियाणा सिंचाई विभाग सर्व कर्मचारी संघ का दूसरा त्रिवार्षिक सम्मेलन रविवार को सिंचाई भवन में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता पूर्व राज्य प्रधान दिनेश कुमार और संचालन संजय डागर ने किया। चुनाव पर्यवेक्षकों ने कर्मचारियों को कहा बीजेपी की राज्य व केंद्र सरकार ने हमेशा कर्मचारियों की आवाज को दबाने का कार्य किया है। कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारी वर्ग परेशान है। सरकार ने सभी सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपकर निजीकरण कर दिया है। शिक्षा-स्वास्थ्य की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। चेयरमैन के पद पर दिनेश कुमार, राज्य प्रधान संजय डागर, महासचिव जितेंद्र बल्हारा, कोषाध्यक्ष सुरेश दहिया, वरिष्ठ उप प्रधान विजय डांगी, उप प्रधान रविंद्र फरीदाबाद, विनोद कुमार रेवाड़ी, सह सचिव अवतार सिंह फरीदाबाद, प्रेस सचिव रवींद्र रेवाड़ी, ऑडिटर राजकुमार रोहतक और संगठन सचिव शिवकुमार फरीदाबाद को चुना गया। चुने हुए पदाधिकारी को राज्य सचिव जयवीर चहल ने गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इससे मौके पर नवीन दलाल, सतीश अहलावत, नरेश दांगी, दीपक शर्मा, दिलबाग, राजकुमार, गुलशन हुड्डा, दीपक और अशोक संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed