फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tribute paid to cow protector Sonu Sarpanch

Rohtak News: गोरक्षक सोनू सरपंच को अर्पित की श्रद्धांजलि

Tue, 05 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 05 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to cow protector Sonu Sarpanch
फोटो : 30कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मण यादव का स्वागत करते गणमान्य। स्रोत : प्र‌वक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गोरक्षक देवेंद्र यादव सोनू सरपंच फीदेड़ी के प्रथम पुण्यतिथि पर गोरक्षक सोनू सरपंच चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और साधु-संतों ने सोनू सरपंच को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान गौरक्षक देवेंद्र यादव की मां कौशल्या अपने पुत्र को याद करते हुए बिलख पड़ी, जिसके चलते माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव समेत तमाम अतिथियों, साधु-संतों व गोरक्षकों ने सोनू सरपंच, विक्रांत यादव व अनिल यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह चौक गोरक्षक के नाम पर बनने वाला विश्व का पहला चौक है। उन्होंने कहा कि इस चौक का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था। इस चौक पर पूरी भव्यता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चौक के निर्माण में जितना भी सहयोग हो पाएगा, किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की ओर से भी जो भी मदद हो पाएगी, की जाएगी। गो हत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।

समिति संयोजक रविंद्र आशावादी ने बताया कि इस मौके पर यह निर्णय लिया गया कि रेवाड़ी, हरियाणा तथा देशभर की गौ सेवा से जुड़ी व धार्मिक संस्थाएं मिलकर आने वाले समय में एक भव्य समारोह का आयोजन करेगी। जिसमें इस चौक का नामकरण गौरक्षक सोनू सरपंच के नाम पर कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक लक्ष्मण यादव तथा रेवाड़ी नगर परिषद का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर सोनू सरपंच के परिवार के साथ-साथ अलवर के गोरक्षक बलिदानी अनिल यादव के परिवार और विक्रांत यादव के परिवार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed