Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trials for the wrestling academy will be held at Chhotu Ram Stadium on the 13th.

Rohtak News: छोटूराम स्टेडियम में 13 को होंगे कुश्ती खेल अकादमी के लिए ट्रायल

Thu, 09 Jul 2026 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 09 Jul 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
Trials for the wrestling academy will be held at Chhotu Ram Stadium on the 13th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सोनीपत रोड स्थित सर छोटूराम स्टेडियम में संचालित आवासीय कुश्ती खेल अकादमी (बालिका) में रिक्त सीटों को भरने के लिए 13 जुलाई को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र लड़कियां निर्धारित तिथि पर ट्रायल में भाग ले सकती हैं।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अकादमी में 3 रिक्त सीटों तथा 5 प्रतीक्षा सूची की सीटों के लिए 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों का चयन स्टेडियम में 13 जुलाई को सुबह 9 बजे ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र की मूल व छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और अध्ययनरत शिक्षण संस्थान का मूल प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा।

चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को आवासीय खेल अकादमी में रहना होगा, जहां रहने एवं भोजन की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी जबकि अकादमी से विद्यालय आने-जाने का खर्च खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed