फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trial of water treatment plant started in third water house, relief to the population of one lakh

तृतीय जलघर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल शुरू, एक लाख की आबादी को राहत

Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trial of water treatment plant started in third water house, relief to the population of one lakh
रोहतक। सोनीपत रोड पर बने तृतीय जलघर में 22.5 एमएलडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का ट्रायल शुरू हो गया है। 10665 किलोलीटर (10665000 लीटर) शुद्ध पेयजल बोहर से हिसार रोड स्थित वन सिटी तक की एक लाख की आबादी को सप्लाई हो रही है। बुधवार की देर शाम मेयर ने डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण करते हुए बताया कि एक सप्ताह के अंदर संबंधित इलाके के अंतिम छोर तक पूरी क्षमता से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अमृत प्रोजेक्ट के तहत 15 करोड़ रुपये की लागत से 22.5 एमएलडी का तृतीय जलघर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। इस जलघर में शुद्ध पेयजल के भंडारण के लिए दो क्लीयर टैंक बनाए हैं। एक टैंक में 7065 किलोलीटर और दूसरे 3600 किलोलीटर पानी का भंडारण होता है। दोनों टैंकों से मॉडल टाउन बूस्टर, हुड्डा सिटी बूस्टर, टीबी अस्पताल बूस्टर, हैफेड रोड बूस्टर, जींद रोड बूस्टर, गोकर्ण बूस्टर, खोखरा कोट बूस्टर, आरसी कॉलेज बूस्टर को पानी की सप्लाई होगी। इससे नेहरू कॉलोनी, संजय कॉलोनी, खोखरा कोट, बसी नगर, फौजी कॉलोनी, रामजोहड़ी, सलाला मोहल्ला, कच्चा चमारिया रोड, हनुमान कॉलोनी, रूप नगर, तेज कॉलोनी के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल के लगातार प्रयास के चलते करीब चार दिन पहले डब्ल्यूटीपी का ट्रायल शुरू हो गया। पहले दिन लोगों को पानी की सप्लाई मिली मगर दूसरे दिन मशीन में खराबी आ गई। मशीन की खराबी दूर होने के बाद फिर से पूरी क्षमता के साथ पानी का शोधन और सप्लाई शुरू कर दी गई। बुधवार की देर शाम मेयर जलघर पहुंचे और डब्ल्यूटीपी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिजर्व वाटर टैंकों का निरीक्षण करने के बाद क्लीयर टैंकों को देखा। पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए टैंकों से पानी निकलवाकर पीया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने निरीक्षण के बाद बताया कि 22.5 एमएलडी के डब्ल्यूटीपी का पिछले चार दिन से ट्रायल चल रहा है। करीब एक लाख की आबादी को पानी की सप्लाई ट्रायल में हो रही है। ट्रायल के दौरान जिन इलाकों में पानी पूरी क्षमता से नहीं पहुंच रहा है, उस समस्या को दूर किया जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो एक सप्ताह के अंदर एक लाख की आबादी को पूरी क्षमता से पानी की सप्लाई मिलना शुरू हो जाएगा। मेयर के निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर अमित रोहिल्ला, कार्यदायी कंपनी के एमडी कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed