फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Treat any work like art and decorate it: Divya

किसी भी काम को कला की तरह समझें और संवारें : दिव्या

Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Treat any work like art and decorate it: Divya
फोटो: 25सीटीके26-अमर उजाला कार्यशाला में प्रतिभागियों को संबो​धित करती प्रो. दिव्या मल्हान। अमर
रोहतक। घर हो या ऑफिस, महिलाएं काम को कला की तरह करती हैं। उसे संवारती हैं। इसी कारण वे हमेशा केंद्र में रहती हैं। छोटी-छोटी चीजों पर फोकस करती हैं और बच्चों सहित परिवार को भी जोड़ती हैं। उनकी इसी कला के कारण काम बेहतर होते चले जाते हैं। आईएमटी स्थित उजाला कार्यालय में मंगलवार को हुई कार्यशाला में एमडीयू के इमसाॅर की प्रो. दिव्या मल्हान ने उक्त बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई गृहिणियों को लगता है कि वे घर पर रहती हैं और बाहर काम नहीं करतीं तो उनकी उपयोगिता घर में नहीं गिनी जाती। ऐसा सोचना गलत है। सबसे पहले वो अपने आपको गृहिणी नहीं होम मेकर मानें। वो परिवार का ऐसा फ्रेम हैं, जहां तस्वीर की सुंदरता और रंग वो खुद ही तय करती हैं। ऐसी महिलाएंं हमेशा परिवार के केंद्र में रहती हैं। छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देती हैं। यह सबसे बड़ा प्रबंधन होता है। उन्हें अपने पर गर्व करना चाहिए। बच्चों और अन्य परिजनों को भी सकारात्मक तरीके से सिखाना चाहिए कि वे आगे बढ़कर पूछें कि मम्मी, आपको क्या पसंद है। इससे परिवार में खुशियां साझा होती हैं। महिलाओं को चाहिए कि अपनी व्यस्तता के बीच आधा घंटा अपने लिए समय निकालें, जिसे आजकल मी टाइम कहा जाता है। इस समय का उपयोग वे अपने लिए करें, उन्हें जो पसंद हो, वो करें। कुछ न सूझे तो कमरे में शांत बैठें। ध्यान रहे मी टाइम का मतलब मोबाइल से दोस्ती नहीं है। दोस्ती अपने आप से है। महिलाएं मानसिक रूप से सशक्त होंगी तो परिवार समृद्ध होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed