{"_id":"68a8b17eabd23f94810b71df","slug":"travelling-in-trains-will-not-be-easy-during-festivals-tickets-are-available-on-waiting-list-as-soon-as-the-portal-opens-rohtak-news-c-17-roh1019-713167-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: त्योहार पर ट्रेनों में सफर नहीं होगा आसान, पोर्टल खुलते ही वेटिंग में मिल रहे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: त्योहार पर ट्रेनों में सफर नहीं होगा आसान, पोर्टल खुलते ही वेटिंग में मिल रहे टिकट
Fri, 22 Aug 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टिकट बुक करवाने के लिए यात्रियों की लाइन। संवाद
रोहतक। दीपावली पर्व हो या उससे पहले आने वाले अन्य त्योहार। इनकी वजह से ट्रेनों में यात्रा करने वालों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। रोहतक से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में टिकटों की वेटिंग है। ऑनलाइन पोर्टल पर टिकट की बुकिंग शुरू होते ही कुछ मिनट में वेटिंग शुरू हो जाती है।
वहीं, स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर पर सितंबर के आखिरी सप्ताह और अक्तूबर में दूसरे राज्यों में जाने वालों को टिकट नहीं मिल रहा है। आईआरसीटीसी के पोर्टल पर भी जल्द ही वेटिंग दिखाई देने लग रहा है।
ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था की वजह से इन दिनों टिकट के लिए यात्रियों की लाइन कम दिखाई दे रही है।दशहरा, दिवाली व छठ पूजा पर रोहतक स्टेशन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम व अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रोहतक से लखनऊ की ओर जाने वाली अवध आसाम दैनिक ट्रेन में स्लीपर कोटा के लिए टिकटों की वेटिंग 11 सीटों से अधिक पहुंच गई है। एसी का कोटा भी 50 से 100 के बीच वेटिंग में दिखा रहा है।
गोरखधाम ट्रेन में एससी की तीनों क्लास की मिलाकर 150 से अधिक वेटिंग चल रही है। स्टेशन से इन मार्गों पर जाने वाली छह से अधिक ट्रेनों में स्लीपर कोटा के लिए वेटिंग 5 से 55 तक पहुंच गई है।
अधिकारियों ने बताया कि रोहतक से जम्मू की ओर जाने वाली हिमसागर ट्रेन में सितंबर मध्य के बाद से 97 की वेटिंग चल रही है। सोमवार, वीरवार व शुक्रवार को चलने वाली अंडमान एक्सप्रेस में भी हर रोज वेटिंग है।
अभी से 13 अक्तूबर तक ट्रेन फुल है। जबलपुरा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक ट्रेन दिवाली के बाद तक 38-38 सीट वेटिंग के साथ फुल हो रही है।
यात्री बोले- त्योहार पर यात्रा करने में होगी परेशानी
रेलवे स्टेशन पर टिकक बुक करवाने के लिए आए असीम ने बताया कि सितंबर के बाद से स्लीपर कोटे का टिकट वेटिंग में है। त्योहारी सीजन के समय तो लोगों का बुरा हाल होगा। वहीं, पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों का टिकट बनवा रही सुमन ने कहा कि स्टेशन पर यात्री कम आने लगे हैं। ऑनलाइन बुकिंग की वजह से टिकट की स्थिति देखकर लोग स्टेशन का चक्कर नहीं लगाते हैं।
स्टेशन से दूसरे राज्यों को जाने वाली सुपर फास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें 60 हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व जम्मू की ओर जाने वाली दैनिक ट्रेनों में टिकटों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, त्योहारी सीजन नजदीक आएगा तो टिकट वेटिंग भी बढ़ेगी। -बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।