फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trains packed to capacity due to Diwali and Chhath

Rohtak News: दिवाली व छठ के चलते खचाखच भरीं ट्रेनें

Mon, 20 Oct 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 20 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Trains packed to capacity due to Diwali and Chhath
03...रोहतक रेलवे स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस में या​त्रियों से खचा-खच भरा जनरल डिब्बा। संवाद
रोहतक। दिवाली पर सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। सभी लोग त्योहार अपने घर पर मनाना चाहते हैं। सामान्य डिब्बों के लिए लगातार टिकटों की बुकिंग की जा रही है। रोहतक से आवागमन करने वाली ट्रेनें खचाखच भरी हैं।
विज्ञापन

एसी व स्लीपर डिब्बों में इक्का-दुक्का सीटें दिखती हैं लेकिन वह भी आगे चलकर भर ही जाती है। प्रवासियों का सफर करना मुसीबत भरा हो रहा है। रोहतक से 110 से अधिक ट्रेनों का संचालन है। इनमें चार त्योहार स्पेशल ट्रेनेंं हैं। दिवाली व छठ पर प्रवासी लोग घर की ओर लौट रहे हैं। अब सामान्य दिनों के बजाय ट्रेनों में यात्रियों की संख्या दोगुना है।
विज्ञापन

रविवार को अंडमान एक्सप्रेस, इंटरसिटी व गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखी गई है। स्टेशन पर रविवार सुबह 11:50 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के लिए सीट पर बैठना तो दूर फर्श पर सही से खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे और राजकीय पुलिस के कर्मी तैनात हैं। स्टेशन परिसर में हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। त्योहार होने से यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक है।
- रूप चंद मीना, थाना प्रभारी, आरपीएफ
कानपुर के लिए दिन में रोहतक से कोई ट्रेन नहीं है। नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन चलेगी लेकिन नहीं लगता कि वहां से भी सीट मिलेगी।
- विक्रांत, यात्री।
मधेपुरा के लिए स्टेशन से कोई टिकट बुकिंग नहीं है। जनरल डिब्बे का टिकट बनाया जा रहा है जबकि उनमें लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
- पवन कुमार, यात्री।
जींद से दिल्ली जाना है। अंडमान एक्सप्रेस पीछे से ही फुल होकर चल रही है। यात्रियों के लिए बैठने की जगह है तो एसी डिब्बों में ही हो सकती है।
- सविता, यात्री।
निर्धारित समय से लेट चल रहीं ट्रेनें
पातालकोट एक्सप्रेस 20424 ट्रेन रविवार को सुबह 36 मिनट, अंडमान एक्सप्रेस 16032 ट्रेन 21 मिनट, इंटरसिटी एक्सप्रेस 12482 ट्रेन निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से रोहतक पहुंची। सामान्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

03...रोहतक रेलवे स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस में यात्रियों से खचा-खच भरा जनरल डिब्बा। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed