Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   train traffic

कुरुक्षेत्र में एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का शिलान्यास

Fri, 23 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
train traffic
train traffic - फोटो : Kurukshetra
पलवल से कुंडली बार्डर तक ओरिविटल रेल कॉरिडोर परियोजना शीघ्र शुरू होगी। इसके अलावा कैथल के लोगों को भी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। वहां भी जल्द एलिवेटिड रेलवे ट्रैक की स्थापना होगी। इसके अलावा हांसी-जींद और करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन पर भी जल्द काम शुरू होगा। ये जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को कुरुक्षेत्र में 225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे एलिवेटिड ट्रैक के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीरवार को थानेसर छोटे रेलवे स्टेशन पर 225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटिड रेलवे ट्रैक परियोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, डीआरएम (दिल्ली) एससी जैन, एचआरआईडीसी के एमडी दिनेश देशवाल, प्रोजेक्ट निदेशक रवि गुप्ता, प्रोजेक्ट डीजीएम अमरजीत सिंह मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधायक सुभाष सुधा ने मंत्रोच्चारण व हवन पूजन के बाद परियोजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शहरवासियों को इस परियोजना की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के अंतराष्ट्रीय तीर्थ और पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। जिसके लिए यहां एलिवेटिड रेल ट्रैक परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा रेल इंफ्रास्टेक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर इस परियोजना को तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस परियोजना को अगले साल फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के पूरा होे से शहर वासियों को पांच रेलवे फाटकों से निजात मिलेगी। यह ट्रैक लगभग 5 किलोमीटर लंबा है और इस पर 225 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैथल में भी 3 रेलवे फाटकों से निजात दिलाने के लिए इसी प्रकार का एलिवेटिड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। जिसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इसके अलावा पलवल से लेकर कुंडली तक ओरिविटल रेल कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। इस परियोजना से लोग पलवल से सीधा रेलवे लाइन के माध्यम से चंडीगढ़ और पंजाब की तरफ जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे हांसी-जींद और करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन के प्रस्ताव पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed