{"_id":"5d5affc78ebc3e89936a732b","slug":"train-rohtak-news-rtk5125257118","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
रोहतक। ट्रेन की चपेट में आने से रविवार-सोमवार को महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शनाख्त होने के बाद महिला समेत तीन के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
ड्यूटी पर तैनात गेटमैन आया चपेट में
समर गोपालपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन की रविवार रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि 27 वर्षीय प्रवीन पुत्र लालचंद्र निवासी डोहका चरखी दादरी रेलवे में गेटमैन था। रविवार रात को वह ड्यूटी पर था।
रात में टहलने निकला, सुबह मिला शव
इंदिरा कॉलोनी के नजदीक से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर रविवार रात घर से टहलने निकले व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एएसआई करमवीर ने बताया कि महेंद्रगढ़ के निताना निवासी 40 वर्षीय प्रवीन पुत्र सुखदेव इंदिरा कॉलोनी के नजदीक परिवार के साथ रहता है। वह हिसार रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। रविवार रात वह खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। सुबह ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर शव की शनाख्त की।
विज्ञापन
बीमारी से परेशानी महिला ने दी जान
पति और स्वयं की बीमारी से परेशान होकर एक महिला ने कलानौर में ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रबंधक स्नेहीराज ने बताया कि कलानौर निवासी रमेश कुुमार काला पीलिया रोग से ग्रसित है। उसकी पत्नी 45 वर्षीय कोमल भी कुछ समय से बीमार चल रही थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी। रविवार को कोमल ने कलानौर के सैंपल फाटक के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। वहीं, रोहतक-लाहली रेलवे स्टेशन के बीच कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 80 साल के वृद्ध की मौत हो गई। एसआई नरेंद्र सिंह ने शनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
पीजीआई में मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में 10 अगस्त को अचेतावस्था में मिले व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। शनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराकर शव मोर्चरी में रखवा दिया। एएसआई राजवीर ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में करीब 35 साल का व्यक्ति अचेतावस्था में मिला था। उसके सिर पर हल्की चोट थी।