{"_id":"5df539a68ebc3e696a2e9098","slug":"train-cancel-16-december-to-31-jan-rohtak-news-rtk5324092188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः आज से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, यात्रा का प्लान बनाने से पहले जरूर पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्टः आज से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, यात्रा का प्लान बनाने से पहले जरूर पढ़ें खबर
Mon, 16 Dec 2019 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से बरेली आवागमन करने वालों के लिए डेढ़ माह अब दिल्ली से ही करना होगा। आगामी कुछ दिनों में कोहरे की आशंका के चलते रेलवे प्रशासन ने बरेली इंटरसिटी ट्रेन को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द करने का फैसला लिया है। बरेली इंटरसिटी का रोहतक स्टेशन पर आने का समय दोपहर 12:40 बजे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेन की साफ-सफाई करने और कोचों में पानी भरा जाता है। यहीं पर इंजन को भी शंटिंग करके दूसरी दिशा में लगाया जाता है। इसके बाद इस ट्रेन को दोपहर बाद 2:15 बजे बरेली के लिए रवाना कर दिया जाता है। जब भी यह ट्रेन डेढ़ घंटा या इससे ऊपर लेट होती है तभी रेलवे अधिकारी इसको बहादुरगढ़ पर रद्द कर देते हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह ट्रेन की साफ-सफाई, पानी भरने और इंजन को दूसरी तरफ लगवाने में काफी समय लगना है। ऐसे में यदि ट्रेन रोहतक स्टेशन पर आती है, तो उसका संचालन समय से नहीं हो पाता है। आगामी दिनों में घना कोहरा होने की वजह से इस ट्रेन के आए दिन देरी से आने की आशंका के चलते रेलवे प्रशासन ने इसे 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द किया है।
विज्ञापन
अब रोडवेज की बस ही विकल्प
सीधे बरेली जाने वाले यात्रियों के लिए अब रोहतक डिपो की बस ही एकमात्र विकल्प है। डिपो की बस सुबह 10:40 बजे बरेली के लिए संचालित होती है। इसके अलावा रामनगर की तरफ जाने वाली बस भी बरेली होते हुए संचालित की जाती है। इसके अलावा बरेली जाने के लिए दिल्ली में ही ट्रेन और बसें हैं।
कोहरे के चलते ट्रेन 31 जनवरी तक रद्द
कोहरे की वजह से इंटरसिटी के देरी की चलने की वजह से यात्रियों को होने वाली आशंका के चलते रेलवे ने इसका संचालन 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया है।
- यशपाल मीणा, रोहतक स्टेशन अधीक्षक