{"_id":"6931cebdb34cd7a93500f910","slug":"traders-protest-against-encroachment-action-warn-of-market-closure-rohtak-news-c-203-1-sroh1010-122184-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के विरोध में उतरे व्यापारी, बाजार बंद रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के विरोध में उतरे व्यापारी, बाजार बंद रखने की चेतावनी
Thu, 04 Dec 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एसडीएम कनिका गोयल से बातचीत करते दुकानदार---संवा
महेंद्रगढ़। शहर में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वीरवार को दुकानदारों ने विरोध किया। व्यापारियों ने शुक्रवार को एसडीएम से मुलाकात करने का निर्णय लिया। नपा ने अभियान के तीसरे दिन 12 दुकानदारों का कुल 14 हजार रुपये के चालान किए गए।
सुबह दस बजे एसडीएम कनिका गोयल नगरपालिका की टीम के साथ अतिक्रमण को लेकर एक्शन मोड में नजर आई। दूसरे दिन ही दुकानदारों एवं व्यापारियों के विरोध को देखते हुए जुर्माने की राशि भी काफी कम कर दी गई।
व्यापारियों और दुकानदारों ने प्रशासन की तरफ से लगातार जा रही कार्रवाई का का दुकानदारों व व्यापारियों ने विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन व नगरपालिका तानाशाही पर उतर आई है जोकि सरासर गलत है। तीन दिन में 55 दुकानदारों पर 20.51 लाख रुपये का जुर्माना किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं एसडीएम कनिका गोयल सुबह 9:30 बजे ही नगर पालिका कर्मचारी और पुलिस फोर्स के साथ बालाजी चौक पहुंच गई थी। इसके बाद वहां से गांधी मार्केट, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी, परशुराम चौक तथा 11 हटा बाजार पहुंची। टीम को देखकर दुकानदार और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। रेहड़ी चालक इधर-उधर भागते नजर आए।
वहीं एसडीएम ने सब्जी मंडी के अंदर भी सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों को अपना सामान हटाने और मंडी का गेट छोड़ने की हिदायत दी है। प्रशासन की तरफ से लगातार कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और नारेबाजी की।
व्यापारी शिवरतन मेहता, स्वर्णकार संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अग्रवाल, व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने कहा प्रशासन तानाशाही पर उत्तर आया है इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अगर प्रशासन ने अपने तानाशाही बंद नहीं की तो व्यापारियों को मजबूरन बाजार बंद करना पड़ेगा। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का एक शिष्ट मंडल एसडीएम से मिलेगा अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।