फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tractor-trolley overturned due to truck collision in Rohtak of Haryana, one dead

Accident in Rohtak: खेरड़ी मोड़ पर ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, दो घायल

Sun, 03 Jul 2022 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 10:08 PM IST
सार

मृतक अब्दुल सलाम यूपी के मुजफ्फरनगर के मुंगनपुर गांव का रहने वाला था। कलानौर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Tractor-trolley overturned due to truck collision in Rohtak of Haryana, one dead
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में कलानौर के खेरड़ी मोड़ पर ट्रक की टक्कर से तूड़ी से भरा ट्रैक्टर व ट्रॉली पलट गई। नीचे दबने से यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के गांव मंगनपुर के युवक 19 वर्षीय अब्दुल सलाम की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी जाबिर हसन व मोसिन घायल हो गए। इस संबंध में कलानौर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के गांव मंगनपुर निवासी जाबिर हसन ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। पशुओं के लिए हरियाणा के लोहारू से तूड़ी खरीदकर घर जा रहा था। ट्रैक्टर वह चला रहा था, जबकि 19 वर्षीय अब्दुल सलाम व 18 वर्षीय मोसिन साथ बैठे थे।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे जब वे कलानौर के खेरड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो पेट्रोल पंप के सामने ट्रक चालक ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। मोसिन तो ट्रैक्टर से उछलकर सड़क किनारे गिर गया, जबकि अब्दुल सलाम ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही किनारे पर बिजली का खंभा होने के कारण बाहर नहीं निकल सका। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर कलानौर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया। साथ ही शव को निकलवाकर पीजीआई पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed