फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tourists travelling to Parashar's car fell into a drain, injuring five people, including a youth from Rohtak.

Rohtak News: पराशर जा रहे पर्यटकों की कार नाले में गिरी, रोहतक के युवक समेत पांच घायल

Fri, 10 Apr 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tourists travelling to Parashar's car fell into a drain, injuring five people, including a youth from Rohtak.

विज्ञापन
कटौला (मंडी)। पराशर घूमने जा रहे हरियाणा के युवकों की कार वीरवार सुबह 9 बजे कटौला क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार पांच युवक घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों में 21 वर्षीय चालक प्रियांश निवासी गांव खेड़ी जिला रोहतक, विशाल निवासी हिसार, प्रतीक निवासी हांसी, सूरज निवासी झज्जर और आर्यन निवासी हांसी शामिल है।
सभी मोहाली के एक कॉलेज पढ़ाई करते हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार ये युवक हरियाणा से हिमाचल घूमने आए थे और पराशर झील की ओर जा रहे थे। सुबह रास्ता भटकने से वे कटौला क्षेत्र की ओर निकल गए। आरंग के पास बथेरी में उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मौसम खराब होने की वजह से धुंध पड़ी हुई थी और सड़क बारिश के कारण गीली थी। इस बीच अचानक सामने आए जंगली जानवर को बचाने के लिए कार का ब्रेक लगाया गया और कार नाले में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही दो 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed