{"_id":"68a4c215dcf76961de0e0e89","slug":"took-details-of-recovery-in-kalanaur-grain-market-murder-case-gave-next-date-rohtak-news-c-17-roh1019-711183-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर अनाज मंडी हत्याकांड में रिकवरी का ब्योरा लिया, अगली तारीख दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर अनाज मंडी हत्याकांड में रिकवरी का ब्योरा लिया, अगली तारीख दी
Tue, 19 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर अनाज मंडी के विष्णु हत्याकांड में आरोपी इनेलो से महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान अन्य आरोपियों के साथ मंगलवार को अदालत में पेश हुए।
एएसजे कपिल राठी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस के बाद अगली सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तिथि तय की है। लंबे समय से केस अदालत में चल रहा है। इसका अभी फैसला आना बाकी है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक साल 2011 में कलानौर की अनाज मंडी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। गोली लगने से निगाना के विष्णु की मौत हो गई थी। विष्णु के रिश्तेदार एवं बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने कलानौर थाने में महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को एएसजे कपिल राठी की अदालत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। जज ने केस की रिकवरी का ब्योरा लिया और अगली सुनवाई के लिए तिथि तय कर दी। अदालत की तरफ से एक सप्ताह की तिथि तय की जा रही है क्योंकि केस लंबे समय से कोर्ट में विचाराधीन है।